Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज अरैल में टेंट सिटी का लिया जायजा

sv news


कुम्भनगर (राजेश सिंह)। महाकुंभ की तैयारियां का जायजा  लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंच गए हैं। उनका हेलीकॉप्टर डीपीएस ग्राउंड में उतरा। यहां से सीधे वह अरैल घाट पर तैयार हो रहे टेंट सिटी पहुंचे। तैयारियों का जायजा लेते हुए समय के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने उन्हें तैयारियों के बारे में जानकारी दी। यहां के बाद सीएम गंगा तट पर स्थित दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां पर दशाश्वमेधेश्वर महादेव का पूजन करने के बाद आरती उतारी।

10:13

Mahakumbh: CM Yogi reached Prayagraj, took stock of tent city in Arail, gave instructions to speed up
प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : सूरज वार्ता/राजेश सिंह 
अधिकारियों के साथ बैठक कर ली जानकारी

दशाश्वमेध मंदिर में पूजन करने के बाद सीएम योगी का काफिला मेला प्राधिकर कार्यालय पहुंचा है। यहां पर मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करके महाकुंभ की तैयारियों के बारे में जायजा लिया। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ सांसद प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्षवर्धन, दीपक पटेल, महापौर गणेश केसरवानी आदि हैं। 

सीएम योगी ने अधिकारियों से मेले की तैयारियों के बारे में चर्चा की। बैठक में महाकुंभ के कार्यों से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद हैं। प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को परियोजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें रिवर फ्रंट, नागवासुकि मंदिर घाट पर हुए कार्यों के साथ, दारागंज, संगम क्षेत्र, अलोपीबाग फ्लाईओवर से लेकर पांटून पुल निर्माण आदि के बारे में जानकारी दी गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad