Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में युवक की संदिग्ध में मौत, पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के बारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडर मजरा कोटवारन का पूरा में शनिवार की रात एक युवक की संदिध दशा में मौत हो गई। वह भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह सोकर नहीं उठा। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी भोलानाथ कन्नौजिया (32) रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह सोकर नहीं उठने पर परिजनों ने देखा तो उसकी सांसें थम गई थीं। इससे परिवार में हलचल मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर भोलानाथ की पत्नी पर ही पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही पति को मारा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad