पंडित दीनदयाल उपाध्याय, लेटे हुए हनुमान जी,गंगा मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया
पूर्व सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी, नीरज त्रिपाठी, योगेश शुक्ला, पियूष रंजन निषाद, उदयभान करवरिया से मिलकर आशीर्वाद लिया
प्रयागराज (राजेश शुक्ल)। निर्वाचित यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने सर्व प्रथम जिला कार्यालय सिविल लाइंस पहुंचकर कार्यभार संभाला। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति व पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कार्यभार ग्रहण कराया। प्रयागराज पर्यवेक्षक अनूप गुप्ता व जिला निर्वाचन अधिकारी हरिचरण सिंह कुशवाहा ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पर माल्यार्पण कर लेटे हुए हनुमान मंदिर मे दर्शन व मां गंगे का दर्शन-पूजन कर पूर्व सांसद डाँ.रीता बहुगुणा जोशी, लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी योगेश शुक्ला, विधायक पियूष रंजन निषाद, पूर्व विधायक उदय भान करवरिया आदि से उनके आवास पर मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कार्यकर्ताओं का सम्मान और संगठन का कार्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर करते हुए नेतृत्व प्रत्येक चुनाव में कमल खिलाना और मोदी योगी सरकार की नीतियों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य होगा।
उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, प्रकाश शुक्ला, पूजा मिश्रा, चेयरमैन ओमप्रकाश केसरवानी, लखन केसरी, डाक्टर अमरेश तिवारी, शिवराम सिंह परिहार, सुधाकर पांडेय, अनूप केसवानी, धर्मराज पाल आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित होकर माल्यार्पण करते हुए शुभकामनाएं बधाई दी।