Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। रामनगर बाजार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली और राष्ट्र के प्रति प्रेम भाव की अलख जगाई। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम ने किया। तिरंगा यात्रा बाजार के सभी रास्तों पर भ्रमण किया भाजपाइयों ने बाजार में तिरंगा झंडा वितरित किया और देशभक्ति नारे लगाए। यात्रा में हाथों में लहराते तिरंगे और होठों पर गूंजते देशभक्ति गीतों ने वातावरण को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग दिया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगातार गूंजते रहे। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना था, ताकि हर दिल में तिरंगे का गर्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण और गहरा हो सके।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू गौतम ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह हमारी एकता, अखंडता और त्याग का प्रतीक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad