Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कौशाम्बी: किशोरी की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार

SV News

कड़ा धाम थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने की बड़ी कार्रवाई, उनकी जांबाजी की सराहना

कौशाम्बी (राजेश सिंह)। जिले सोरई बुजुर्ग गांव में गुरुवार को एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जांच पड़ताल के बाद दोनों आरोपितों को कड़ा धाम थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने जांबाजी दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ दोनों को मुठभेड़ में दबोच लिया। बताया गया कि कड़ा धाम क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी चार सितंबर को मजदूरी का रुपये लेने बंशी का बाग जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकली थी। सौरई बुजुर्ग गांव के बाहर भोला चौराहा के समीप पोल्ट्री फार्म के पास झाड़ियों में उसका अर्धनग्न शव मिला था। पास में ही उसकी साइकिल पड़ी थी। इसे लेकर पुलिस के साथ परिजनों और ग्रामीणों ने भी दुष्कर्म की आशंका जाहिर की थी। शुक्रवार की शाम डॉक्टरों के दो सदस्यीय पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। इसकी रिपोर्ट के अनुसार हत्या के पहले किशोरी के साथ बर्बरता की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद एसपी राजेश कुमार ने घटना का जल्द खुलासे का दावा किया था। घटना के खुलासे के लिए पांच टीम लगी हैं। 


रविवार की सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस लगातार खुलासे का प्रयास कर रही थी। जांच और सक्ष्यों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि सौराई गांव के धीरज यादव व उसके साले पिंटू यादव निवासी बहिला का पुरवा थाना थरियांव ने घटना को अंजाम दिया है।
दोनों के बंशी की बाग के समीप होने की जानकारी मिली। इस पर घटना के खुलासे में लगे कड़ा धाम थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के साथ पिपरी थाना व सैनी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह की जवाबी फायरिंग के बाद आरोपियों के पैर में गोली लगी। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
बता दें कि थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह तेज तर्रार थाना प्रभारियों में गिने जाते हैं। इसके पहले प्रयागराज में तैनाती के दौरान भी वह कई बड़े मामलों में कार्रवाई की है। वह अपनी ठोस कार्रवाई में गिने जाते रहे। वार्तालाप के दौरान धीरेंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन कर निर्दोष को बचाना और दोषियों को कड़ी सजा दिलाना उनकी प्राथमिकता रही है। 

आरोपी जीजा और साले हैं। दोनों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की निर्मम हत्या की थी। मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पैर में गोली लगी है। इलाज के बाद चालान किया जाएगा। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने का जुर्म कुबूल कर लिया है। - राजेश कुमार, एसपी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad