Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

क्षत्रिय महासभा में नई कार्यकारिणी, अखिलेश सिंह बघेल अध्यक्ष और सच्चा प्रताप सिंह बने महामंत्री

SV News

नैनी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। चंद्रलोक गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक कुंवर मानवेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही। समारोह में अखिलेश सिंह बघेल को जमुना पार क्षेत्र का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। नई कार्यकारिणी में सच्चा प्रताप सिंह को महामंत्री और प्रदीप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। करण सिंह और अंकित सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। आतिश सिंह, मनी प्रताप सिंह और संजय सिंह को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रवि करण सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष जबर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह और प्रदेश संरक्षक सी पी सिंह मौजूद रहे। लाल पुष्पराज सिंह, मंडल संरक्षक इंजीनियर शिव शंकर सिंह और महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व आईजी सी पी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गंगोत्री नगर से संजय सिंह, अजीत सिंह बघेल, मुन्ना सिंह, रामेश्वर सिंह और राजेश सिंह चौहान समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad