Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अयोध्या से पदयात्रा निकालेगी ‘आप’ प्रयागराज तक बेरोजगारी और अन्याय के खिलाफ उठाएगी आवाज

sv news

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से 12 से 24 नवंबर तक ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा अयोध्या के सरयू तट से प्रयागराज के संगम तक निकाली जाएगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ जनआंदोलन का रूप लेगी।

सरकारी नौकरियों की कमी के साथ किसान, बुनकर, कुटीर और लघु उद्योग से जुड़े लोग भी संकट में हैं। किसान को फसल का उचित दाम नहीं, रोजगार की कमी से युवा निराश हैं, आशा बहुएं, शिक्षा मित्र और अनुदेशक आज भी नियमितीकरण की प्रतीक्षा में हैं। शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला और टीईटी परीक्षा की बाध्यता जैसी समस्याओं ने शिक्षा क्षेत्र में अन्याय बढ़ाया है। दलितों के साथ भेदभाव और आरक्षण में हेराफेरी की घटनाएं भी चिंताजनक हैं। पार्टी ने यात्रा का थीम सांग ‘ मैं देश बचाने निकला हूं’ जारी किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad