Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

‘मैं लड्डू खिलाना चाहता था मगर उसने कहा केक चाहिए...’



स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य के निर्णय पर क्या बोले अखिलेश?

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्कूल-कालेजों में वंदे मातरम अनिवार्य किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, हम जन गण मन सुनेंगे...अभी एक बच्चा आया था मैं उसे लड्डू खिलाना चाहता था लेकिन उसने कहा मुझे केक चाहिए। मैं क्या जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल दूं? सपा मुखिया ने कहा एक छोटा बच्चा जो कुछ नहीं जानता, हमने देश क्यों आजाद करवाया? क्योंकि हम आजादी चाहते थे, ताकि हमारा अपना संविधान हो।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि, श्श्श्श्ये बहस आज हम कर रहे हैं, क्या उस समय जो संविधान के निर्माता थे उन्होंने बहस नहीं की? इसलिए राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दिया। अगर यही होता कि इसे गाना जरूरी है तो तब इसे अनिवार्य क्यों नहीं किया गया?

उन्होंने विकल्प छोड़ दिया था। अखिलेश ने कहा कि, भाजपाइयों से कई बार पूछा गया कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत क्या है तो वह भी नहीं जानते हैं। कई भाजपाई तो राष्ट्रगीत गा भी नहीं पाए। अखिलेश ने पत्रकार वार्ता के अंत में राष्ट्रगान जन गण मन भी बजवाया।

खजांची का मनाया जन्मदिन

वर्ष 2016 में नोटबंदी के दौरान कानपुर देहात में बैंक की लाइन में पैदा हुए खजांची का सोमवार को सपा मुख्यालय पर जन्मदिन मनाया गया। वह नौ वर्ष का हो गया है। अखिलेश हर वर्ष उसका जन्मदिन मनाते हैं। जन्मदिन के तोहफे में अखिलेश ने खुद भी पैसे दिए और चाचा शिवपाल समेत अन्य सपा नेताओं से भी दिलवाए।

खजांची ने इस मौके पर अखिलेश को कविता सुनाई और मोबाइल फोन की मांग की। सपा अध्यक्ष ने 45 मिनट से अधिक मोबाइल फोन न देखने की हिदायत देते हुए उसे फोन दिलाने का वादा किया। सपा अध्यक्ष ने नोटबंदी की दुश्वारियों को याद कर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि खजांची का जन्मदिन तब तक मनाएंगे जब तक भाजपा की सरकार चली नहीं जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad