Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में गुरु नानक देव की निकली कीर्तन यात्रा

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गरु नानक देवजी महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर सोमवार को प्रयागराज के खुल्दाबाद गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। पंच प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा ने पूरे शहर में श्रद्धा और उत्सव का माहौल बनाया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जिन्होंने गुरु परंपरा और सिख संस्कृति का गौरवपूर्ण प्रदर्शन किया।

सेवाकारों ने सड़कों पर झाडू लगाकर और फूल बिखेरकर मार्ग को पवित्र किया। गुरुद्वारे से जुड़े विद्यालय की छात्राओं ने ढोल-ताशों की ताल पर गुरु महिमा को समर्पित प्रस्तुतियां दीं, जबकि महिलाएं भजन-कीर्तन गाती हुई यात्रा के साथ आगे बढ़ती रहीं। पूरा मार्ग ‘सतनाम श्री वाहेगुरु’ के जयघोषों से गूंज उठा।

नगर कीर्तन यात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न व्यापार मंडलों और संस्थाओं ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रयाग व्यापार मंडल ने चौक घंटाघर पर पंच प्यारों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया, वहीं नकासकोना खलीफा मंडी व्यापार मंडल ने भी भव्य स्वागत सत्कार किया।

इस अवसर पर राणा चावला, सरदार जितेंद्र सिंह, महमूद अहमद खान, साहिल अरोड़ा, मोहम्मद सैफ अहमद, अनूप केसरवानी, अमित केसरवानी, मोनू केसरवानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में एकता, सेवा और भाईचारे का भाव देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad