Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शराब और सिगरेट पीने के लिए दबाव डालने के आरोप में प्रतियोगी छात्रा ने चार छात्राओं पर दर्ज कराई एफआईआर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टूरेंट में पांच प्रतियोगी छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि चार छात्राओं ने मिलकर एक छात्रा को बेरहमी से पीटा। युवती का बाल पकड़कर चारों छात्राएं उसे घसीटते हुए रेस्टूरेंट के बाहर सड़क पर ले आईं और पिटाई करने लगीं। यह देखकर सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची महिला पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। आरोप है कि चारों छात्राएं युवती पर शराब और सिगरेट पीने के साथ ही अश्लील वीडियो और रील्स बनाने का दबाव बना रही थीं। इसका विरोध करने पर बात बिगड़ गई। 
सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टूरेंट में मंगलवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ। साथ में आई पांच प्रतियोगी छात्राओं के बीच पहले कहासुनी हुई इसके बाद मारपीट होने लगी। चार छात्राओं ने एकराय होकर पांचवीं छात्रा की पिटाई कर दी। उसका बाल पकड़कर घसीटते हुए रेस्टूरेंट के बाहर सड़क पर ले आईं और पिटाई करने लगी। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। महिला पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। 
पिटाई से घायल प्रतियोगी छात्रा ने बताया कि उसके साथ कोचिंग में पढ़ने वाली चारों छात्राएं उसे रेस्टूरेंट लेकर आई थीं। चारों छात्राओं ने जमकर शराब पीया और सिगरेट पीने लगीं। उसको भी शराब और सिगरेट पिलाने का प्रयास किया। उसने मना किया तो चारों को काफी नागवार लगा और वह लड़ाई झगड़े पर उतर आईं। यह भी आरोप लगाया कि उस पर अश्लील वीडियो और रील्स बनाने का भी दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर चारों ने एकजुट होकर उसकी पिटाई की। युवती ने पिटाई करने वाली चारों छात्राओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad