Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज नगर निगम वर्षों से आवंटित दुकानों का बढ़ाएगा किराया

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नगर निगम वर्षों से आवंटित दुकानों का नए सिरे से आवंटन करेगा। आवंटन करने के साथ ही दुकानों के किराए में संशोधिन करने के साथ वृद्धि की जाएगी। वर्तमान समय में 698 दुकान ओर 629 चबूतरा से नगर निगम को दो करोड़ रुपये से अधिक आय होती है, किसी दुकान से 500 तो किसी से 800 रुपये किराया लिया जाता है।

समय के साथ किराया बहुत कम होने से निगम को करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। जहां पर निगम की दुकानें हैं, उसके आसपास निजी भवन स्वामी पांच हजार से सात हजार रुपये प्रतिमाह किराया वसूल रहे हैं। निगम की आय बढाने के लिए नए सिरे से किराया और दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।

सिविल लाइंस,चौक,अल्लापुर, तेलियरगंज,दारागंज,मुंडेरा,जानसेनगंज आदि क्षेत्रों में निगम की दुकान और चबूतरा हैं। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय का कहना है कि दुकानों के किराया संशोधन और नए सिरे से आवंटन की तैयारी चल रही है। जल्द ही संशोधित किराया लागू कर दिया जाएगा।

नगर निगम की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में 150 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 98 करोड़ रुपये के आसपास गृहकर की वसूली की जा चुकी है। अधिक से अधिक वसूली हो इसके लिए अवकाश वाले दिन भी गृहकर जमा करने के लिए काउंटर जोनल कार्यालयों में खोला जाएगा। मुख्यकर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र ने बताया कि होली के अलावा अन्य अवकाश वाले दिन गृहकर जमा करने के लिए काउंटर खोला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad