Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में गुमटी में लगी आग से हजारों का सामान जला, खुन्नस में आग लगाने का आरोप

SV News


प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के जीरो रोड कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक गुमटी में अचानक आग लग गई। धुआं और आग की लपटें उठने पर स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, गुमटी पूरी तरह से राख हो चुकी थी। उसके भीतर रखा सामान भी जल गया। कुछ लोगों ने गुमटी में आग लगने की आशंका जताई है, लेकिन किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
बताया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के जीरो रोड पर जैन मंदिर के पास एक गली में गुमटी रखी थी। इसके भीतर पान मसाला सहित दूसरे सामान रखे हुए थे। सोमवार अलसुबह अचानक गुमटी से धुआं उठने लगा। यह देख लोग जब तक कुछ समझ पाते, लपटें भी निकलने लगी। इससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।
कुछ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश करते हुए पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन कर्मी जब तक वहां पहुंचे, आग से गुमटी पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस का कहना है कि आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
उधर, कुछ दिन पहले दारागंज में भी एक आटो पार्ट्स की दुकान में आग लगा दी गई थी। झूंसी निवासी अनिल की दुकान में आग लगाए जाने से लाखों का नुकसान हुआ था। पीड़ित ने दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन आरोपित अभी तक गिरफ्त में नहीं आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad