प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज सदर तहसील के रिश्वतखोर लेखपाल पर गाज गिर गई है। डीएम ने उसके खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच एडीएम को सौंप दी है।
सदर तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसमें लेखपाल सुशील शुक्ला के खिलाफ हटवा के अबु हुजैफा ने शिकायत किया कि जमीन की पैमाइश के लिए उसने पांच लाख रुपये रिश्वत लिया और नाप भी नहीं की। आरोप लगाया कि लेखपाल ने विपक्षी से मिलीभगत कर लिया।
इस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए तत्काल लेखपाल सुशील शुक्ला को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को इस मामले की जांच सौंप दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
