Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में नहाने गए सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। काफी देर बाद दोनों का शव तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
मिली जानकारी के अनुसार थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव निवासी मनमोहन यादव की पुत्री सुषमा यादव की शादी सोरांव क्षेत्र में अवधेश कुमार यादव के साथ हुई है। सुषमा को पांच बच्चे तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वह अपने बच्चों के साथ मायके (कटियाही) में ही रहती है। रविवार उसके दो बच्चे सचिन (12) और मधु (14) नहाने के लिए घर के पास स्थित तालाब में गए थे। काफी देर बाद भी नहाकर नहीं निकलने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई तो भाई-बहन की लाश तालाब में मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सचिन कक्षा तीन और मधु कक्षा छह में पढ़ती थी। दोनों गांव के ही स्कूल में पढ़ने जाते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad