Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

12 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भानु दुबे को सूरत से पकड़ा

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। प्रतापगढ़ पुलिस ने 12 साल से फरार एक आरोपी को हाल ही में गिरफ्तार किया है। आरोपी भानु प्रताप दुबे उर्फ महराज उर्फ विक्की को लालगंज थाना क्षेत्र के नहर पटरी धधुआ गाजन से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार चौरसिया और अन्य पुलिसकर्मियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
भानु दुबे वर्ष 2014 से पुलिस अभिरक्षा से फरार था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के नेतृत्व में 'यक्ष ऐप' के माध्यम से लापता अपराधियों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बीट आरक्षी द्वारा जुटाई गई सूचना से पता चला कि आरोपी गुजरात में छिपा हुआ है।
जनपद पुलिस ने सभी तकनीकी संसाधनों और सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए अभियुक्त की जानकारी जुटाई। इसके बाद, कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वर्ष 2014 में फरार होने के बाद, भानु दुबे कुछ महीनों तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छिपता रहा। जेल में रहने के दौरान उसकी अन्य अपराधियों से जान-पहचान हो गई थी, जिनके सहयोग से उसने सूरत में अपना ठिकाना बनाया। 
सूरत पहुंचकर उसने छद्म नाम से राशन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाया। इन दस्तावेजों में उसने अपना नाम 'दुबे विक्की रामविलास' और पता 'किमावती कॉम्प्लेक्स, सूरत' दर्ज करवाया। वहां वह ट्रक ड्राइवर का काम करने लगा और 2020 में अपने एक सहयोगी की मदद से फर्रुखाबाद के पते पर ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad