प्रयागराज (जितेन्द्र शुक्ल)। सिविल लाइंस स्थित ब्लू डायमंड होटल में सेना शिक्षा कॉर्प्स के अवकाश प्राप्त एवं कार्यरत अधिकारियों का समागम 01 जून 2026 को होने जा रहा है। सेना में जवानों को मैप रीडिंग, कंप्यूटर, विदेशी भाषा एवं अकाउंट्स की सिखलाई देनेवाली सेना के इस इकाई की स्थापना 1920 में हुई थी। उस समय अंग्रेजों का शासन था, अधिकारियों और जवानों के बीच तारतम्य बनाने एवं आदेशों को हिंदी में अनुवादित कर जवानों को बताने का कार्य करती थी एईसी ट्रेनिंग कॉलेज एवं सेंटर पचमढ़ी मध्य प्रदेश में स्थित है और सेना मुख्यालय दिल्ली में कार्यालय है।
विद्वैय बलम के उदघोष के साथ सरस्वती वंदना, कॉर्प्स गीत, बिछड़े साथियों को श्रद्धांजलि देने, गीत संगीत एवं कॉर्प्स की उपलब्धियों की जानकारी के साथ ए ई सी कॉर्प्स डिनर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में होटल डायमंड में कार्यकारिणी की बैठक कैप्टन श्याम नारायण दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सूबेदार मेजर मुकेश मिश्रा,सूबेदार मेजर डी के मिश्र, सूबेदार मनोज द्विवेदी , लेफ्टिनेंट एस पी सिंह की उपस्थिति रही जो कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने पूर्ण समर्थन देने के आवाहन किया गया।
इस वर्ष का मोटो जल संरक्षण और वृक्षारोपण करने के आवाहन के साथ भीषण गर्मी से बचाव करने का उपाय बताना है।
