Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मॉकड्रिल के दौरान फायर पाइप खुलने से एसआरएन अस्पताल की नई बिल्डिंग में भरा पानी, मची अफरा-तफरी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में उसे वक्त अफरातफरी मच गई जब मॉकड्रिल के दौरान सुपर स्पेशलिस्ट बिल्डिंग में लगा फायर पाइप खुल गया। इसके बाद बिल्डिंग में हर तरफ पानी ही पानी भर गया। ओपीडी, डायलिसिस, सीटी स्कैन, एक्स-रे और रजिस्ट्रेशन काउंटर के आसपास भयंकर पानी भर गया। इस दौरान मरीज व तीमारदारों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10:30 स्वरूप रानी अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक नीलम सिंह फायर सिस्टम को चेक करने के लिए सुपर स्पेशलिस्ट बिल्डिंग पहुंची थी।
इस दौरान प्लास्टिक सर्जरी विभाग के पास बने पंप हाउस की पाइप लीक कर रही थी देखते ही देखते पाइप फट गई और चारों तरफ पानी फैल गया। वही आनंद फॉर्म की स्थिति में सभी सफाई कर्मियों को पानी निकालने के लिए लगाया गया पानी निकालने में सफाई कर्मियों को कड़ी मशक्कत उठानी पड़ी करीब दो से ढाई घंटे लग गए पानी को बिल्डिंग से बाहर निकलने में। बता दे की फायर सिस्टम को लेकर मॉक ड्रिल फरवरी 2026 में हुई है। वही स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय की फायर एनओसी आज तक अस्पताल प्रशासन को नहीं मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad