Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को एनआईसी सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद में लंबित अभियोजन प्रकरणों, गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों तथा न्यायालयों में लम्बित वादों के सम्बंध में विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पिछले माह गंभीर अपराधों में कितने बरी हुए तथा कितने में अपील हुई, के संबध में विस्तार से चर्चा की गई।  

अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त शासकीय अधिवक्ताओं व अभियोजन संवर्ग के अधिकारियों को जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी प्रकरणों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, मादक पदार्थों से संबंधित प्रकरणों एवं अन्य गंभीर मामलों में त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी पैरवी करने के लिए कहा है।

अपर जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा। बैठक में संयुक्त निदेशक अभियोजन नागेंद्र गोस्वामी, एडीसीपी क्राइम जोगेन्द्र लाल, जिला शासकीय अधिवक्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad