Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में दो ट्रेनों को हरी झंडी, स्लीपर वंदे भारत के साथ मेमू का मिला तोहफा

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ ही प्रयागराजवासियों को प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू ट्रेन का तोहफा भी मिलने जा रहा है। 31 अक्तूबर को प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस ट्रेन की प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार प्रयागराज से बनारस पहुंचने में यह कुल 2.30 घंटे का समय लेगी।
नई संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 65123/65124 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू यात्रियों के समय की बचत के लिए चुनिंदा स्टेशनों पर ही रुकेगी। मेमू ट्रेन का ठहराव यात्रा मार्ग में सिर्फ झूंसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह और राजातालाब स्टेशनों पर ही निर्धारित किया गया है। 31 अक्तूबर को विशेष ट्रेन के रूप में इसका संचालन होगा।
समय सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 65123 बनारस से सुबह सात बजे रवाना होकर सुबह 9:50 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। इसकी कुल यात्रा अवधि 2.50 घंटे की होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 65124 शाम छह बजे प्रयागराज रामबाग से चलकर रात 8:30 बजे बनारस पहुंचेगी और इस सफर में 2.30 घंटे का समय लगेगा।
इसके साथ ही रामबाग से बनारस के बीच संचालित हो रही मेमू ट्रेन (65111/65112) का दायरा बढ़ाते हुए अब इसका विस्तार 31 अक्तूबर से औड़िहार तक किया जा रहा है। इससे इस रूट के यात्रियों को आवागमन में और अधिक सुगमता मिलेगी। इस कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। दूसरी ओर, प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित होने वाले स्लीपर वंदे भारत के स्वागत समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

रामबाग रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए मेमू ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। मेमू के उद्धाटन समारोह की अधिकृत घोषणा शुक्रवार 30 अक्तूबर का होने की संभावना है। - महेश गुप्ता, पीआरओ, वाराणसी मंडल। 


 


 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad