Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का किया भ्रमण

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को नगर आयुक्त  सीलम सांई तेजा के साथ सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों-छोटा बघाड़ा, दारागंज, गंगानगर का भ्रमण करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने वहां के स्थानीय लोगो से संवाद करते हुए कहा कि जब जलस्तर बढ़ने लगे तो बाढ़ आने का इंतजार न करें, पहले से प्रशासन के द्वारा बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्रों पर चले जाये, जिससे कि बाढ़ के समय किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। उन्होंने छोटा बघाड़ा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा उपजिलाधिकारी सदर को बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बाढ़ कंट्रोल रूम, सम्बंधित लेखपाल व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के मोबाइल नम्बर छोटे-छोटे बोर्ड पर लगवाये जाने के लिए कहा है। अपर जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बघाड़ा में पूर्व वर्षों में बनने वाले बाढ़ राहत शिविर एनी बेसेंट गर्ल्स इण्टर कालेज के स्थान पर इस बार होलीटेट्री स्कूल को बाढ़ राहत केन्द्र के रूप में बनाया गया है। जिलाधिकारी ने बघाड़ा क्षेत्र में चौपाल लगाकर तथा अन्य माध्यमों से लोगो को नए बनाये गये बाढ़ राहत शिविर के बारे में जानकारी उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि लोगो को बाढ़ आने के समय बाढ़ राहत केन्द्र की जानकारी रहे।

sv news


जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सभी बाढ़ राहत केन्द्रों में खाना, पानी, साफ-सफाई, शौचालय, मेडिकल सहित अन्य सुविधाओं की पहले से ही आवश्यक व्यवस्थायें एवं तैयारियां सुनिश्चित करा लिए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को भी जहां पर बाढ़ आने की सम्भावना रहती है, वहां पर बाढ़ चौकियों को क्रियाशील किए जाने तथा वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने हेतु उस सम्बंध में पहले से ही तैयारी सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने बाढ़ आने के समय स्लूज गेट को समय से बंद करने तथा जल निकासी के लिए लगाये गये पम्पों को क्रियाशील बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें पहले से ही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad