मांडारोड, प्रयागराज (अनिल यादव)। मांडा थाना क्षेत्र के सुरंवा दलापुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कर्णावती नदी में दो लड़कियों के डूबने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नदी के किनारे गई थीं, तभी गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही मांडा थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से दोनों लड़कियों की तलाश कराई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों की तलाश जारी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

