Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: गंगानगर में महिला की हत्या से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

SV News

सरायइनायत, प्रयागराज (राजेश सिंह)। थाना सरायइनायत क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार स्थित कोटवा रोड के जैतपुर गांव में गुरुवार सुबह एक कमरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
मृतका की पहचान ऊषा (26) पत्नी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऊषा 11 अगस्त से प्रेम स्वर्णकार के मकान में किराए पर रह रही थी। कमरे में महिला का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने गुरुवार को घटना के संबंध में जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad