Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एयरफोर्स स्टेशन बमरौली के प्रतिबंधित क्षेत्र में दो बार उड़ा रहस्यमय ड्रोन, वॉच टॉवर पर निगरानी के दौरान जवान की पड़ी नजर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। एयरफोर्स स्टेशन बमरौली के प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी ने दो बार ड्रोन उड़ाया। इससे एयरफोर्स कर्मियों में खलबली मच गई। वॉच टॉवर पर निगरानी के दौरान जवान की नजर ड्रोन पर पड़ी, जिसके बाद छानबीन शुरू हुई।
एयरफोर्स थाने में मुकदमा दर्ज 
मामले में एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर विकास वैभव ने एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस अपनी जांच में यह पता लगाएगी कि ड्रोन किसने और किस उद्देश्य से उड़ाया था।
एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर विकास वैभव का कहना है कि पांच सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे और दूसरी बार सवा दो से ढाई बजे के बीच एक अज्ञात ड्रोन एयरफोर्स सीमा की दीवार के ऊपर उड़ा। गृह मंत्रालय के नियमानुसार, एयरफोर्स स्टेशन के तीन किलोमीटर तक का क्षेत्र ड्रोन संचालन के लिए प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि नो ड्रोन जोन के भीतर किसी तरह के ड्रोन संचालन के लिए अनुमति आवश्यक है। इसके बावजूद किसी ने बिना अनुमति के एयरफोर्स एरिया में ड्रोन उड़ाया, जिसे एयरफील्ड एरिया में देखा गया। फिलहाल इस संबंध में एयरफोर्स थाने के इंस्पेक्टर वैभव सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है और विवेचना की जा रही है। ड्रोन उड़ाने वाले के पकड़े जाने पर ही उसके उद्देश्य का पता चल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad