प्रयागराज (राजेश सिंह)। झूसी गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। नदियों का पानी बढ़ने से झूंसी क्षेत्र के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बदरा-सोनौटी गांव का मुख्य मार्ग जलमग्न होने से गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से टूट गया है।
जलस्तर बढ़ने के कारण गांव की ओर जाने वाली सड़कें पानी में डूब गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जरूरी सामान लाने ले जाने मे भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में लोगों की आवाजाही के लिए कई नावों की व्यवस्था की है। नावों के जरिए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और आवश्यक आवागमन में मदद की जा रही है। गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर से झूंसी समेत नदी किनारे बसे अन्य इलाकों में भी बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
