Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने कसी कमर

sv news

लखनऊ। विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा सामाजिक समीकरणों को सजाना शुरू कर दिया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर छह दिसंबर को बसपा लखनऊ में बड़ा जमावड़ा करेगी।

पार्टी सर्वसमाज में पकड़ बढ़ाकर चुनाव में ज्यादा सीटों पर कब्जा करने की रणनीति पर बढ़ेगी। बसपा की शुरुआती चाल देखकर लगता है कि पार्टी पिछला फार्मूला यानी ब्राह्मण, मुस्लिम एवं दलित को वरीयता देकर चुनाव में उतरेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र में सभा कर नौ सीटों पर प्रत्याशियों का नाम जारी किया। टिकट में पार्टी ने सवर्ण, ओबीसी, दलित एवं मुस्लिम सभी समीकरणों को मजबूत करने का प्रयास किया है।

बसपा सौ से ज्यादा सीटों पर विधान सभा प्रभारियों को भेज चुकी है, जिन्हें प्रत्याशी के रूप में भी सबसे आगे देखा जा रहा है। 2022 विधान सभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया, जब पार्टी को सिर्फ 12.88 प्रतिशत वोट से संतोष करना पड़ा।

2007 से 2012 तक प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती की अगुआई वाली बसपा पिछले विधान सभा चुनाव में सिर्फ एक सीट पर जीती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad