प्रयागराज(राजेश शुक्ल/राजेश सिंह)। आज गुरुवार को 41वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन शुरू हो गई है। डीएम मनीष वर्मा और मंडलायुक्त लोकेश एम ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।
महिला और पुरुष धावक पूरे जोश के साथ दौड़ रहे हैं। सुबह हल्की ठंड के बीच 6.30 बजे मैराथन की शुरुआत हुई। इस बार मैराथन में 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन के साथ 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन भी हो रही है।
दोनों प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए एक हजार से अधिक धावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हाफ मैराथन पूरी हो चुकी है। हाफ मैराथन में पुरुष वर्ग में विशाल यादव ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर सतीश कुमार वर्मा और तीसरे नंबर पर मुकेश कुमार रहे। वहीं महिला वर्ग में पुष्पा यादव ने बाजी मारी।
बबिता कुमारी दूसरे और प्रीति यादव पहले स्थान पर रहीं हैं। इस दौरान दौड़ पूरी करने के बाद एक महिला धावक बेहोश होकर गिर पड़ी।
वहीं धावकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, मेडिकल सुविधा और रास्ते में जलपान की व्यवस्था की गई है। यह मैराथन दौड़ देश की पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की स्मृति में उनकी जयंती 19 नवंबर को होती है। पहली बार यह मैराथन वर्ष 1985 में हुई थी। इसमें राजीव गांधी द्वारा पुरस्कार दिया गया था।

