Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेरे लिए, जनता का प्यार ही सबसे बड़ा निमंत्रण है: राजकुमारी भानवी

 

sv news

कुंडा की श्रीराम कथा को लेकर भानवी कुमारी सिंह का भावुक पोस्ट, कहा - निमंत्रण नहीं मिला, लेकिन जनता का प्रेम ही सबसे बड़ा निमंत्रण है

कुंडा, प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। कुंडा की मेरी प्रिय जनता एवं समस्त शुभचिंतकों को हृदय से प्रणाम। आप सभी ने मेरे प्रति जो अपार स्नेह, प्रेम, सम्मान और अपनापन व्यक्त किया है, मेरी भावनाओं को जिस आत्मीयता से समझा है और मुझे अपने बीच देखने की इच्छा जताई है, उसके लिए मेरे पास आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।

आप सभी के संदेशों ने मेरे हृदय को गहराई से छुआ है। यह जानकर आँखें नम हो गई कि इतने वर्षों और इतनी दूरियों के बाद भी आप सबके हृदय में मेरे लिए वही स्नेह और सम्मान आज भी जीवित है।

यह बात अलग है कि मेरे हजूर, श्री रघुराज प्रताप सिंह जी की ओर से मुझे इस पावन श्रीराम कथा में सम्मिलित होने का निमंत्रण नहीं मिला, लेकिन कुंडा की जनता ने अपने प्रेम और अपनत्व से मुझे जो स्थान दिया है, वह मेरे लिए किसी भी निमंत्रण से कम नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad