Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

समाज को आगे बढ़ाने में समाज का हर व्यक्ति आगे आए: न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा का 19 वां राष्ट्रीय महाधिवेशन सभा केसर विद्या पीठ इंटर कालेज चौक के प्रांगण में आयोजित किया गया अधिवेशन सभा का शुभारंभ महर्षि कश्यप मुनि जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर स्वागताध्यक्ष रमेश चंद्र केसरवानी ने स्वागत भाषण कर एवं स्वागत मंत्री प्रमिल केसरवानी ने आए हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम पहनाकर  स्वागत किया। इस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में समाज के सभी लोग को आगे 

आना चाहिए और समाज को निस्वार्थ भाव से आगे बढ़ाए उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर देश की सेवा में सहभागी बनें और समाज का हर व्यक्ति मतदान जरूर करें यही समाज की सबसे बड़ी ताकत होगी ।

इस अवसर पर संरक्षक शिव कुमार वैश्य और डा एम के गुप्ता और चेयरमैन मीरजापुर श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि हमें राजनीति में सिर्फ पद के लिए नहीं समाज के हक के लिए जाना होगा 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने किया और कहा कि केसरवानी समाज किसी एक दल का बंधुआ नहीं है जो भी राजनैतिक दल हमारे समाज के मुद्दों पर काम करेगी समाज उसका सम्मान करेगा।

स्वागत मंत्री प्रमिल केसरवानी ने बताया कि संजय केशरी के द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री के पद से इस्तीफा देने कारण

सर्व सम्मति से प्रयागराज के रमेश चंद्र केसरवानी को राष्ट्रीय महामंत्री 

चुना गया और जो राजनैतिक दल केसरवानी समाज को आरक्षण देगा उसी दल को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया। और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को लेकर संरक्षक शिव कुमार वैश्य ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव स्थगित किया गया है और इस पर बहुत जल्द फैसला लिया जाएगा। 

  कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान राष्टीय महामंत्री संजय केशरी ने किया और उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों की जानकारी दी और आय व्यय का लेखा समाज के सामने रखा।

प्रदेश प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि महाधिवेशन में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल सिक्किम गुजरात मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ उड़ीसा ,महाराष्ट्र ,दिल्ली, नोएडा आंध प्रदेश गोवा आदि प्रदेशों से केसरवानी समाज के पदाधिकारी और प्रतिनिधियों 

ने भाग लिया। और समाज की प्रगति को लेकर अपने विचार व्यक्त किए 

इस अवसर पर सर्व सम्मति से    नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री रमेश चंद्र केसरवानी को चुनें जाने पर विश्वनाथ केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष तीर्थ राज केसरवानी, कार्यवाहक अध्यक्ष विजय वैश्य, प्रमिल केसरवानी श्रीकांत केसरवानी राजेश केसरवानी, नारायण केसरवानी, राजेंद्र केसरवानी, ओपी गुप्ता,जय बाबू केसरवानी, राज केसरवानी 

 ने बधाई देते हुए कहा कि रमेश चंद्र केसरवानी के संयोजन में केसरवानी समाज 

पूरे देश में मजबूती के साथ खडा होगा और गर्व करेगा 

इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं अन्य प्रदेश एवं जिलों से आने वाले सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री को बधाई दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad