Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

माघ मेला: खंभों पर तार बिछाने का काम शुरू

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। माघ मेला क्षेत्र में तैयारियां तेजी से रफ्तार पकड़ रही हैं। श्रद्धालुओं, साधु-संतों और कल्पवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली विभाग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला क्षेत्र में बिजली विभाग का कार्यालय तैयार हो चुका है। विभिन्न स्थानों पर बिजली के खंभे गाड़ने का काम पूरा होने के बाद अब उन पर बिजली के तार बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेला क्षेत्र में बसने वाले शिविरों, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए बिजली का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

माघ मेले में लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षित और व्यवस्थित बिजली आपूर्ति बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में विभाग के सामने चुनौती है कि मेला शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। अब देखना होगा कि बिजली विभाग की तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी होती हैं या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad