Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: नीट में असफलता से आहत 18 वर्षीय छात्रा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से की आत्महत्या, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम कॉलोनी में सोमवार शाम एक 18 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में खुदकुशी कर ली। पुलिस प्रथम दृष्टया इसकी वजह नीट परीक्षा में असफलता से उपजा तनाव बता रही है।

मृतका की पहचान रितु शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गाजीपुर जिले के नवनहारा थाना क्षेत्र के अनईपुर गांव की रहने वाली थी। उसके पिता देवराज शर्मा NHAI से रिटायर्ड इंजीनियर हैं और परिवार के साथ पिछले छह साल से त्रिवेणीपुरम में रह रहे हैं। परिवार में पत्नी अमौती शर्मा और एक बेटा है जो देहरादून में बीटेक कर रहा है।

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे छात्रा अपने कमरे में अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो छात्रा घायल अवस्था में मिली। मौके पर लाइसेंसी हथियार भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार छात्रा पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में और गुमसुम रह रही थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल फोन को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

एसीपी झूंसी अरुण पराशर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad