विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीसीपी नगर सागर जैन ने जारी की सूची, सभी को तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश
प्रयागराज (राजेश सिंह)। विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में नगर जोन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त नगर जोन सागर जैन ने नगर जोन के 94 उपनिरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की है।
तबादला सूची में कोतवाली, खुल्दाबाद, शाहगंज, सिविल लाइन्स, शिवकुटी, कैंट, धूमनगंज, एयरपोर्ट, पूरामुफ्ती, अतरसुइया, करेली, मुट्ठीगंज, कर्नलगंज, कीडगंज, जार्जटाउन, झूंसी और दारागंज थानों में तैनात उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने, लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों को हटाने और संवेदनशील थानों में नई टीम तैनात करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
कोतवाली से अनीश भारद्वाज को पूरामुफ्ती, अजय कुमार राम को शिवकुटी, रोहित पांडेय को एयरपोर्ट, अंकित यादव को दारागंज भेजा गया है। वहीं खुल्दाबाद से तैयब फ्रेज अहमद को कीडगंज, सुबोध यादव को सिविल लाइन्स, ओम प्रकाश को दारागंज और संतोष सिंह को झूंसी भेजा गया है।
इसी तरह शाहगंज से सुनील कुमार यादव को कीडगंज, रतन कुमार को झूंसी, अरुण कुमार अवस्थी को दारागंज और सत्य प्रकाश सरोज को जार्जटाउन भेजा गया है। सिविल लाइन्स से अशोक कुमार त्रिपाठी को धूमनगंज, नितिन कुमार सिंह को खुल्दाबाद और बालेंद्र सिंह को मुट्ठीगंज भेजा गया है।
जार्जटाउन से राहुल कुमार शाह को एयरपोर्ट, अवधनी सविता को झूंसी, राम कृपाल सिंह को धूमनगंज और गौरव प्रसाद यादव को शाहगंज भेजा गया है। झूंसी से आदित्य भाटी को खुल्दाबाद, नवनीत कुमार को खुल्दाबाद, पुनीत कुमार चौबे को कैंट, विशाल यादव को जार्जटाउन भेजा गया है।
दारागंज से बब्बन यादव को खुल्दाबाद, अंकुश चौधरी को करेली, आदित्य प्रताप सिंह को मुट्ठीगंज, अंकुर सिंह को धूमनगंज और उत्तम त्रिपाठी को मुट्ठीगंज भेजा गया है।
डीसीपी नगर की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल नए थाने में ज्वाइन करने और थाना प्रभारियों को ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव से पहले नगर जोन में अभी और फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है।
