Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मेरा युवा भारत, प्रयागराज द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नैनी, प्रयागराज में संविधान दिवस के अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नैनी के चेयरमैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा आइकॉन युवराज बुंदेला ने युवाओं को भारतीय संविधान की महत्ता, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर सारगर्भित प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में ओम हरि मिश्रा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान दिवस के अवसर पर “शिक्षा का अधिकार” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

भाषण प्रतियोगिता के विजेता

- प्रथम स्थानरू मानशी कुशवाहा

- द्वितीय स्थानरू हर्ष पति त्रिपाठी

- तृतीय स्थानरू अभिषेक कुमार

कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, प्रयागराज की उप निदेशक जागृति पांडेय के निर्देशन में तथा आर.के. ग्रुप के एच.आर. हेड श्री ओम प्रकाश शर्मा के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में टीम के सदस्य निर्मल, संजू, श्वेतांक अग्रवाल, अमित पाल एवं विपिन , ओम हरि मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad