Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

महाशिवरात्रि पर अखंड कीर्तन, रुद्राभिषेक व भण्डारे का हुआ आयोजन

SV News

प्रयागराज (अनील कुमार)। नैनी पुराने पुल के पास घंटेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभ अवसर पर अखंड रामायण एवं महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पंडित नीरज त्रिपाठी गंगोत्री नगर द्वारा किया गया। भंडारा 11 वर्षों से लगातार चल रहा है कार्यक्रम के आयोजक नीरज त्रिपाठी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष अखंड रामायण का पाठ के बाद भक्तगण मंदिर में दर्शन कर भंडारे में जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण कर तृप्त हुए। इस कार्यक्रम के आयोजक भाजपा प्रयागराज अध्यक्ष जयवर्धन त्रिपाठी, युवक कांग्रेसी यमुनापार उपाध्यक्ष देवी त्रिपाठी, हिन्दू युवा वाहिनी से दिनेश यादव दिलीप कुमार हिंदू युवा वाहिनी, प्रदीप कुमार प्रेम नारायण, शिवम तिवारी, अखिल सिंह, युवराज सिंह, श्याम लाल विनोद दुबे, अंबुज दुबे व अन्य सैकडों कार्यकर्ता भक्त उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad