Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज : छात्रा हत्याकांड मे शर्मनाक खुलासा, जंगल मे दो और युवकों ने की थी दरिंदगी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के बघाड़ा के जंगल में 18 वर्षीय बीए की छात्रा हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है और यह पुलिस की जांच को भी कटघरे में खड़ा करता है। पता चला कि छात्रा के प्रेमी को भगाकर उसके साथ दो नशेड़ी युवकों ने हैवानियत की थी फिर मारकर उसका शव कुएं में फेंक दिया था। कर्नलगंज पुलिस और एसओजी टीम ने एक वकील के ड्राइवर मोहम्मद अफजल को गिरफ्तार करते हुए ऐसा दावा किया है। हालांकि उसका साथी निसार अभी फरार है, जिसकी तलाश चल रही है। अफजल और उसका साथी बघाड़ा जंगल से सटे हुए सादियाबाद के रहने वाले हैं। घटना के बाद अफजल मुंबई भाग गया था। वापस आने पर पकड़ा गया। इसी मामले में पुलिस छात्रा के प्रेमी अमन सिंह राजपूत, उसके साथी दीपक यादव, निखिल कनौजिया को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। 
ज्ञात हो कि पिछले महीने सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई इलाके में रहने वाला एक शख्स गुजरात में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसकी बड़ी बेटी ईश्वर शरण डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह सलोरी स्थित एक लाज में गांव की एक लड़की के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। वह 22 जनवरी को अपने प्रेमी अमन से मिलने के लिए बघाड़ा के जंगल की ओर गई थी। जहां दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। आजमगढ़ के मूल निवासी प्रेमी अमन राजपूत ने पूछताछ में बताया था कि वह जंगल में छात्रा के साथ बैठकर बात कर रहा था, तभी कुछ युवक आए, जिनसे झगड़ा व मारपीट होने पर वह भाग गया था। मगर वापस आने पर छात्रा नहीं थी। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि अमन के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाई गई तो घटना में अफजल व निसार का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद एक की गिरफ्तारी हुई। अफजल ने बताया कि छात्रा के साथ उसका दाेस्त जोर जबरदस्ती कर रहा था। चीख सुन वह अपने साथी के साथ पहुंचा तो छात्रा बेसुध हाल में पड़ी थी। तब उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन शरीर में हलचल न होने पर कुएं में फेंककर भाग गए थे। यह भी पता चला है दोनों नशेड़ी हैं और पहले भी कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुके थे, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की थी। इस मामले में अब तक चार अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है, लेकिन हत्या किसने की, यह सवाल बरकरार है। पुलिस ने पहले कहा था कि अमन ने नाक-मुंह दबाया था, जिससे वह चुप हो गई थी। अब कहानी में यह बात आ रही है कि अफजल ने साथी संग हैवानियत की, तब छात्रा बेसुध थी। मगर कत्ल किसने किया, यह साफ नहीं हुआ। इतना ही नहीं, पुलिस पहले सामूहिक दुष्कर्म जैसी बात से इन्कार कर रही थी, मगर अब स्वीकार कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad