Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

करछना से रेवती रमण सिंह की साख दांव पर, बेटे उज्जवल रमण की जीत-हार पर नजर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यूपी विधानसभा चुनाव में करछना भी उन सीटों में शामिल है जिन पर लोगों की नजर है। दरअसल करछना को मौजूदा राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह का गढ़ कहा जाता है जहां से वह सात बार विधायक रहे हैं। अब उनके बेटे उज्जवल रमण सिंह पिछले तीन चुनाव से इस सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। दो बार उन्हें हार भी मिली। हालांकि यह भी सच है कि पिछले चुनाव 2017 में उन्होंने भाजपा की लहर के बावजूद जीत हासिल की थी। अबकी क्या होगा, यह 10 मार्च को दोपहर तक साफ होगा। रविवार को पांचवे चरण के मतदान के दौरान करछना विधानसभा क्षेत्र के तमाम बूथों पर सुबह से वोटरों की लंबी कतार लग गई। यह उत्साह दोपहर में थोड़ा कम हुआ लेकिन दोपहर बाद में फिर वोटर जोश में आ गए। पिछले चुनाव यानी 2017 की बात करें तो यहां 59.81 प्रतिशत वोट पड़े थे। जिले की इस सीट पर हर किसी की नजर है। कारण यहां से पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह सपा प्रत्याशी हैं। उनके पिता कुंवर रेवती रमण सिंह यहां से कई बार विधायक रहने के साथ ही वर्तमान समय में राज्यसभा सदस्य हैं। उनकी साख भी दांव पर है। इस बार भी उनकी मुख्य टक्कर भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी से हो रही है। बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी अपनी जीत पक्की बता रहे हैं। तिगनौता गांव के लवकुश पासी बोले कि उन्हें वोट डालने की बेसब्री आधी रात से थी। सुबह पहले वोट दिया। वहां पर वोटरों की भीड़ जुटी। दस मिनट के अंदर दो प्रत्याशियों ने पहुंचकर केंद्र का जायजा लिया। चंपतपुर के राम नरेश बोले कि इस बार मतदान को लेकर लोगों में अलग जोश दिखा। दांदूपुर, अरैल आदि गांवों में वोटरों में उत्साह दिखा। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में आधी आबादी की लंबी कतारें दिखीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad