प्रयागराज (राजेश सिंह)। कोचिंग जा रही 11वीं की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। छात्रा साइकिल के साथ करीब 25 फीट दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद कमर से ऊपर की बॉडी अलग-अलग हिस्सों में बंट गई।
हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा तो लोगों ने बाइक से पीछा करके करीब 200 मीटर दूर जाकर पकड़ लिया। अपने को घिरता देखकर ड्राइवर ट्रक छोड़कर खेतों की ओर भागने लगा।
लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। जमकर लात-घूंसे मारे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 4 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
छात्रा की पहचान रैनी गांव के रहने वाले आनंद बहादुर यादव की बेटी प्राची के रूप में हुई है। छात्रा आदर्श इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। हादसा सुबह साढ़े बजे फूलपुर के मैलहन गांव में हुआ।
फूलपुर के मैलहन में हादसे के बाद छात्रा की डेडबॉडी सड़क पर दो टुकड़ों में बिखर गई। छात्रा के बैग भी सड़क पर पड़े रहे। ट्रक ड्राइवर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और सड़क जाम कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- छात्रा साइकिल से मैलहन में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह मैलहन के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही ट्रक (UP70CT6566) ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद छात्रा के बैग और सामान वहीं सड़क पर ही बिखर गया।
लोगों ने ट्रकों के शिशे तोड़े, 5 घंटे तक चला हंगामा हादसे के बाद गुस्से में लोगों ने ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। पहिए की हवा निकाल दी। यहीं नहीं लोगों ने ट्रक में लगे मैदे की करीब 20 से 25 बोरियां उतार लीं और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
हंगामे की सूचना पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन परिवार और ग्रामीण डीएम को बुलाने पर अड़ रहे।
हादसे के बाद हंगामे की सूचना पर करीब 4 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
हादसे के बाद हंगामे की सूचना पर करीब 4 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
वीडियो बना रहे 3 लोगों को पीटा हादसे के बाद हंगामे की वीडियो बनाने पर लोगों ने 3 लोगों को पीट दिया। माहौल तनावपूर्ण बन गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे फूलपुर चेयरमैन अमरनाथ यादव ने लोगों को समझाया। काफी मान-मनौव्वल के बाद लोग माने। थोड़ी देर बाद सपा विधायक विजमा यादव भी पहुंच गईं।
पिता की तहरीर पर ट्रक ड्राइवर पर मुकदमा मृतका छात्रा के पिता आनंद बहादुर की तहरीर पर आरोपी ट्रक ड्राइवर इंद्रजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक पुलिस हिरासत में है।

