Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: थाने में तैनात दरोगा की मौत, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के कर्नलगंज में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव (50) का निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार शाम हालत बिगड़ने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कानपुर के बीबीपुर चकेरी निवासी उपनिरीक्षक मनोज यादव करीब तीन महीने से लिवर की बीमारी से ग्रसित थे। इंस्पेक्टर कार्नलगंज ने बताया कि इलाज के दौरान आहार नली फटने के कारण उनकी मौत हुई है। परिवार में बेटा कुनाल यादव और पत्नी ज्योति यादव हैं। शनिवार पुलिस लाइन में अंतिम सलामी के बाद परिजन शव को लेकर कानपुर जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad