Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी में मिर्जापुर-प्रयागराज राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। वह रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। शांतिपुरम गेट पास हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार अंजू पांडेय (45) पत्नी अखिलेश्वर पांडेय करछना इलाके के अंतहिया गांव की मूल निवासी थीं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ शांतिपुरम कॉलोनी थाना औद्योगिक क्षेत्र में रह रही थीं। शनिवार सुबह लगभग छह बजे मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली थीं। तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चार साल पहले उनके पति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad