Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मदरा में तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ पांच से

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। क्षेत्र के गायत्री प्रज्ञापीठ मदरा मुकुंदपुर में आगामी पांच मार्च दिन शनिवार से तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसकी कथावाचक एवम प्रज्ञापुराण की प्रखर वक्त रीता त्रिपाठी होंगी। उक्त आशय की जानकारी महायज्ञ के संचालक रामाश्रय त्रिपाठी ने देते हुए बताया है। उन्होंने बताया कि आगामी पांच मार्च को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक कलश यात्रा, भूमि पूजन, प्रवचन व प्रज्ञा पुराण और छः मार्च रविवार को सुबह 8 बजे देवपूजन, गायत्री महापुराण व प्रवचन होगा। इसके बाद सात मार्च सोमवार की सुबह देव पूजन, गायत्री यज्ञ व दीपयज्ञ होगा। जबकि यज्ञ के तीसरे दिन 8 मार्च मंगलवार को देवपूजन, यज्ञ संस्कार, प्रवचन के बाद प्रसाद वितरण होगा। उक्त संचालक ने बताया कि यज्ञ के सहहोग में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad