Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

शिवपाल के सवाल पर भड़के अखिलेश, बोले-भाजपा से जो नजदीकी बढ़ाएगा वह सपा में नहीं दिखेगा

SV News

लखनऊ (राजेश सिंह). समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औऱ उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच चल रही तनातनी बुधवार को फिर साफ नजर आई। शिवपाल यादव के भाजपा के साथ संपर्कों के बारे में पूछने पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो भाजपा से मिलेगा, वह सपा में नहीं दिखेगा। एक वरिष्ठ नेता के उनके घर पर मुलाकात करने के सवाल पर सपा मुखिया भड़क गए। बोले कि उन्हें मैंने नहीं भेजा। कोई आता है तो यह अच्छी बात है। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अखिलेश ने सूबे की योगी सरकार को अवैध करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि इस पर बुलडोजर कब चलेगा। उन्होंने मोदी और योगी सरकार पर जमकर प्रहार किए। कहा कि भाजपा सरकारें जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटा रही हैं। महंगाई बढ़ी है। बेरोजगारी बढ़ रही है। दूसरी तरफ बुलडोजर चल रहा है। वैध और अवैध कौन तय करेगा। सरेआम किसी की बिल्डिंग तोड़ देना, ढहा देने का मतलब है कि भाजपाई संविधान को नहीं मानते। उन्होंने योगी सरकार को ही अवैध करार दे दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शाम करीब पांच बजे नगला पदमा पहुंचे। उन्होंने भीमनगरी हादसे में घायल अजयशील गौतम के हालचाल पूछे। वे मृतक राजू प्रधान के घर भी गए। उन्होंने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे इस कार्यक्रम में आ रहे थे। लेकिन हादसा होने के बाद नहीं आ सके। अखिलेश यादव कमलानगर में राजीव जैन के यहां विवाह समारोह और फिर ताज कन्वेंशन सेंटर में एक विवाह समारोह में शामिल हुए। रात्रि विश्राम के बाद वह गुरुवार सुबह 10 बजे रवाना होंगे। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, राजपाल यादव, श्याम भोजवानी, गौरव यादव, सचिन चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र गौतम, विनय अग्रवाल, पिंटू यादव साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad