Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 22 अप्रैल 2022 : आज इन जातकों पर रहेगी माँ लक्ष्मी की खास नजर, जीवन में आएगी सकारात्मकता

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। आज आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। डेयरी उत्पादकों के लिए अच्छा समय है।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने खर्चों पर भी नियंत्रण बनाएं। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

sv news



*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। जल्द ही परिस्थिति में सुधार आएगा। आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति के सपने को साकार करने के लिए आपका महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। नौकरी में हल्की सी नोंक झोंक हो सकती है, इसलिए उसे ज्यादा गंभीरता से न ले।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने आप पर विश्वास रखें। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रयासों में कमी आने न दें और चिंता मुक्त होकर काम करने का प्रयास करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान बनाए रखें। फिलहाल परिवार के लोगों के साथ रहने की कोशिश करें। आपके द्वारा किए गए निवेश के कारण फायदा प्राप्त हो सकता है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। ऑफिस में परेशानी हो सकती है। किसी बात का टेंशन हो सकता है। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में फायदा होगा। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आज का दिन पूंजी निवेश के लिए उत्तम नहीं है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा लेंगे।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने से बड़ों का सम्मान करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी की स्थिति रहेगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी निकालें।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ेगी। पुराना निवेश आज आपके बहुत काम सकता है। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। कोई भी निर्णय करने से पहले भली प्रकार सोच-विचार लें। यदि आपका कोई सरकारी कार्य रहे लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी। कामकाज के मोर्चे पर यदि कोई समस्या है तो आपको शांति और समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। जल्दबाजी और गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। किसी निकट परिजन के कारण धन खर्च हो सकता है। घर परिवार में आपको पिताजी का सपोर्ट सबसे अधिक मिलने वाला है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। आपको अच्छी सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। रुके कार्य पूर्ण होने के योग हैं। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
मन में बढ़ती हुई दुविधा की वजह से स्वभाव में बदलाव नजर आएगा, लेकिन नकारात्मकता को आप अपने जीवन पर हावी न होने दें। किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कोई किसी प्रकार का निर्णय लेने से आपस में संबंध मधुर होंगे। मानसिक उलझन और लापरवाही से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव हो सकता है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता मिलेगी। कोई बहुत ही मुश्किल काम अचानक ही संभव हो जाने से मन में प्रसन्नता और सुकून रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत नजर आएंगे अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें। किसी वाहन को खरीदने की सोच सकते हैं। खिलौनों के निर्माता अधिक लाभ कमाने की स्थिति में रह सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad