Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 7 अप्रैल 2022 : आज भगवान विष्णु करेंगे कुछ राशियों का उद्धार, पारिवारिक अटकलें होंगी दूर

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आ जाने से मन में राहत रहेगी। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रह सकती है। परिस्थिति आपकी अच्छी रह सकती है। व्यायाम मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आर्थिक मामलों में फैसले आप स्वयं सोच समझकर लें तो बेहतर होगा। दूसरों के बहकावे में आकर आप कोई भी गलत निर्णय लेने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर तथा मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। मानसिक और शारीरिक सुकून भी रहेगा।

sv news

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
पार्टनर के साथ सभी बिंदुओं को साझा करके ही आगे बढ़ें। सेहत को लेकर पेट संबंधी रोगों के प्रति बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। नौकरी में स्थानांतरण की संभावनाएं बढ़ रही हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।  खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। हड्डी संबंधित तकलीफ हो सकती है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता के अवसर हाथ लग सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों में आप लापरवाही ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। ऑफिस के कामकाज का बोझ कम रहेगा। रिश्तों और पैसों को लेकर आप ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रह सकती है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
अपने अहंकार और विश्वास के कारण रिस्क लेने की वजह से नुकसान हो सकता है। जाने-अनजाने में लोगों को आप दुखी कर सकते हैं और जो बातें सरल तरीके से हो रही हैं, उनमें भी समस्या हो सकती है। अपनी भावनाओं को महत्व दें। करियर के लिहाज से दिन यादगार है। जो भी प्रस्ताव है, उस पर बातचीत में आप पूरी तरह सफल हो सकते हैं। कार्य समय पर पूर्ण होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
जीवन की परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी नए कार्य को शुरू करने की भी रूपरेखा बनेगी। आप किसी भी काम में समझदारी दिखाएं। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप कोई साझेदारी में काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। घर की व्यवस्था भी सुखद और अनुशासित रहेगी।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
व्यवसाय में ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए अभी कोई भी नए कार्य संबंधी योजना ना बनाएं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में बदलाव हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षण कार्यक्रमों पर ध्यान देना चाहिए। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्क रहें, कोई फायदे की बात सुनने को मिल सकती है। आप महत्वपूर्ण लोगो को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। घर में किसी भी समस्या को आपसी सामंजस्य से हल करने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। ज्यादा काम और तनाव की वजह से सिर दर्द जैसी स्थिति रहेगी।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिख रहा है, ऐसे में कमाई का एक हिस्सा दान करना लाभकारी होगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो सहकर्मियों से भी अच्छा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
जिस व्यक्ति पर आपने अधिक विश्वास रखा है, उस व्यक्ति द्वारा गलत मार्गदर्शन मिलने के कारण आपका बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सेहत संबंधी दिक्कतों में आपको गले से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहना चाहिए। विरोधी पक्ष आज आपको भ्रमित करने की पूरी कोशिश करेंगे।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या तथा योगा, व्यायाम आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आपके जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले लें, इसलिए सतर्क रहें।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा, जो आपके विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर खड़ा रहेगा। कुछ लोगों की नजरों में आपकी इमेज खराब हो सकती है। अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में आ रही समस्या दूर होगी। सजावटी सामान के व्यापारियों के लिए राहत वाली बात रह सकती है। अनाथालय में भोजन के लिए धनराशि भेंट करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad