मांडा, प्रयागराज (अनिल यादव)। मांडा के लक्षण चौकटा गांव के लगा 25 केवीए का ट्रांफोर्मर बीते एक सप्ताह से जलकर खराब पड़ा है।इससे सैकड़ों घरों में अंदेहरा छाया हुआ है।उपभोक्ताओं की कई दफा शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदला जा सका है।इससे उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है।
मेजा के नेवढिया विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले लक्षण चौकता(मांडा) गांव के लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह पूर्व जलकर खराब हो गया।इससे सैकड़ों घरों की बत्ती गुल होने से अंधेरा छा गया है। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है।बारिश आई कर्ण मच्छरों ई बढ़े प्रकोप से भी लोग हैरान हैं।उपभोक्ताओं ने ऑन लाइन सहित उपकेंद्र पर इसकी लिखित शिकायत किया।लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नही बदला जा सका है।उपभोक्ता चुरामणि पटेल, शिपाही पटेल रामबाबू पटेल मुन्नालाल ,इंद्रजीत यादव,अर्जुन यादव,प्रेम शंकर सहित तमाम उपभोक्ताओं ने बताया की उपकेंद्र के जेई सहित कर्मचारियों से शिकायत की गई,लेकिन समस्या आज भी जस की तस पड़ी है।उपभोक्ताओं ने कहा की जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं को गई तो ग्रामीण प्रदर्शन के बाध्य होंगे।
