प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश के तहत 6 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
जारी सूची के अनुसार -
*1.* एयरपोर्ट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश उपाध्याय को गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त किए जाने हेतु पुलिस लाइन्स भेजा गया है।
*2.* शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक वैभव सिंह को एयरपोर्ट थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
*3.* कार्यालय एसीपी करछना में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार सचान को प्रभारी निरीक्षक शाहगंज की जिम्मेदारी दी गई है।
*4.* पुलिस आयुक्त प्रयागराज के वाचक द्वितीय दिनेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक कीडगंज बनाया गया है।
*5.* शंकरगढ़ के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सुशील कुमार दुबे को गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त हेतु पुलिस लाइन्स भेजा गया है।
*6.* कीडगंज थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक प्रीतम कुमार तिवारी को थानाध्यक्ष शंकरगढ़ बनाया गया है।
पुलिस विभाग में इस तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए किया गया बदलाव माना जा रहा है।
