Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यमुनापार : वृद्ध की जान लेने वाली स्‍कार्पियो पर पथराव कर लगाई आग, फरार चालक पर मुकदमा दर्ज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह). यूपी के प्रयागराज जनपद में हादसा हो गया। यमुनापार इलाके में स्‍कार्पियो की टक्‍कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने पथराव कर स्‍कार्पियो को क्षतिग्रस्‍त करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस वहां पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र के नगई का पूरा गांव निवासी 70 वर्षीय पारस नाथ सिंह का मकान सड़क के किनारे स्थित है। गुरुवार की देर रात वह घर से लघुशंका के लिए बाहर निकले। जैसे ही सड़क पार करने की कोशिश की तीव्र गति से आ रही स्कार्पियो ने उनको चपेट में ले लिया। मौके पर पारस नाथ की मौत हो गई। उनका शव वाहन में फंस गया, जिस कारण चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।

ग्रामीणों ने वाहनों पर पथराव कर आग लगाई, दमकलकर्मियों ने बुझाई आग

टक्कर की तेज आवाज सुनकर पारस नाथ सिंह के स्वजन समेत आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पारस नाथ की लाश स्कार्पियो में फंसी थी। शव को हटाते हुए ग्रामीणों ने वाहन में पथराव शुरू कर दिया। उसमें आग लगा दी। सूचना पुलिस और दमकलकर्मियों को मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। उधर, दमकलकर्मी जब तक आग पर काबू पाते, तब तक काफी हद तक वाहन जल चुका था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad