Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 13 मई 2022 : आज का दिन कुछ राशियों के लिए रहेगा सुख शांति से परिपूर्ण, कठिनाइयां होंगी दूर

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज शुक्रवार, 13 मई 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं...

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज आपकी जीवन शैली और रहन सहन लोगों को प्रभावित करेंगे। खर्चे थोड़े से बढ़ेंगे फिर भी आप आज के दिन को इंजॉय करेंगे। मन में खुशी रहेगी। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे है, लेकिन किसी पर जल्दी यकीन न करे। वही मुश्किल हालातों में भी आत्म विश्वास जरूर बनाएं रखे, यही आपके लिए बेहतर होगा। शरीर में बढ़ती खून की कमी के कारण थकान महसूस होगी।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी के बारे में गलत सोच न रखें। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। जीवनसाथी से विवाद को टालने की कोशिश करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे। रिश्तेदारों तथा निकट संबंधियों के साथ फोन द्वारा संपर्क में रहना उचित रहेगा।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
अगर किसी के साथ कोई खास बात करनी हो, तो आज का दिन उत्तम है। आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। मास्टर डिग्री या विशेषज्ञता के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं तो आगे बढ़िए मामला पक्ष में रह सकता है। कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा, पैसे का उधारी संबंधी लेन-देन करते समय वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें।

sv news

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। पैकेजिंग आयटमों के विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। परिवार के लिए खास खर्च कर सकते हैं।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
जितना उदास आप महसूस कर रहे हो, उतनी स्थिती कठिन नहीं है, अपने अंदर के विश्वास को जगाकर अपना ध्यान अंतिम लक्ष्य पर बनाए रखना होगा। आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें। कोई बड़ा फायदा भी होने के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपको दूसरों का भला सोच विचार कर करना होगा,नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। अत्यधिक काम की वजह स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होगा। मेडिटेशन और योगा करना इस समस्या का उचित निवारण है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। निवेश संबंधी गतिविधियों में रिस्क उठा सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परंतु गंभीर बात की आशंका नहीं है। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का कायाकल्प होगा। चौपहिया वाहन चलाने से बचें।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
जीवन में आगे बढ़ने के लिए कुछ बातों को आप पीछे छोड़ रहे हैं, इसका दुख कुछ हद तक महसूस होगा। बातचीत के मामले में आप बड़े सजग रहते है। लव लाइफ को लेकर नकारात्मक विचार रहेंगे। जिन सीमित विचारों की वजह से आप आगे बढ़ नहीं पा रहे थे, उनको दूर करना संभव होगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पार्टनर पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनने दें।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
कठिनाइयों के बावजूद भी आज अपनी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे परिवार में भी खुशियां आएंगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर मन को आनंद की अनुभूति होगी। आपकी लव लाइफ में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से अपनी नकारात्मक भावनाओं को दूर रख पाना संभव होगा। धन के मामले में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। अपनी बिगड़ी दिनचर्या को सुधारने की आवश्यकता है तभी आप एक अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। प्रिय जनों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर किसी बात के लिए आप पर दबाव डाल सकता हैं।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।जो जिम्मेदारी आपको निभानी है, वह जिम्मेदारी आसान है, केवल आपके अंदर संयम कम होने के कारण आपको तकलीफ से गुजरना पड़ सकता है। संतान का जिद्दी व अड़ियल रवैया आपको चिंता में डाल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने रूठे हुए लवमेट या जीवनसाथी को मनाने के लिए कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad