Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

चाचा ने डरा-धमकाकर नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज मे एक शर्मनाक मामला सामने आया है। चाचा ने भतीजी को डरा-धमकाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। परिजनों की नामजद तहरीर पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरामुफ्ती में रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। डरा धमकाकर तीन महीनों से उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। बेटी की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने आपबीती बताई तो परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पूरामुफ्ती पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 16 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता व अन्य परिजनों संग पूरामुफ्ती में रहती है। पिता प्राइवेट काम करते हैं। पड़ोस में ही उसका चाचा रहता है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को अचानक किशोरी बेहोश हो गई। मां अस्पताल लेकर गई तो डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है। होश आने पर मां ने पूछा तो बेटी बिलखने लगी और बताया कि पड़ोस में रहने वाला चाचा पिछले तीन महीने से लगातार उससे दुष्कर्म कर रहा है। उसने उसे व उसकेपरिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसे खौफजदा कर दिया था और यही वजह थी कि वह चुप रही। माता-पिता के जाने के बाद वह घर में घुस आता था और जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मां अन्य परिजनों संग थाने पहुंची और नामजद एफआईआर दर्ज कराई। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की नामजद तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad