suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज शुक्रवार 24 जून 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..
ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
किसी नये टेंडर के आवेदन के लिए कर सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी के योग हैं। पड़ोसी अथवा किसी मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपकी मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा। आपके परिवार को भी आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। आज कोशिश करने पर आप विपरीत परिस्थितियों से उबरकर काम में सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
इस राशि के लोगों की काम के प्रति दिलचस्पी अधिक रहेगी और इसके साथ ही आप तनावपूर्ण स्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे। वैसे आपको घर में पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। इसके इलावा बाहरी लोगों से मिलते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरते। आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी नई जगह निवेश से बचे। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। इस समय कानूनी पचड़े में बिल्कुल ना पड़े। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी कार्य में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। कार्य सिद्धि होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आजीविका में उन्नति कारक योग बनेंगे। आपको काम में किसी अनुभवी की राय लेनी पड़ सकती है। कारोबार में महत्वपूर्ण सौदे आपके पक्ष में होने की संभावना है। आप को पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आप तनावमुक्त होकर अपनी योग्यता अनुसार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जो कि आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। परिवार को लेकर कुछ खास योजनाएं भी बनेंगी। अच्छे कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आर्थिक परिस्थिति को मजबूत बनाने की इच्छा बढ़ती जाएगी, इस कारण काम के लिए डेडीकेशन भी बढ़ेगा। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। खास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
नए रिश्ते सुखद होंगें। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। साथ ही कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। रिलेशनशिप या प्रेम संबंधों से संबंधित निर्णय लेने के लिए यह वक्त योग्य नहीं है। मित्रों के साथ किए गए पैसों के व्यवहार के कारण कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेल-मिलाप रखने पर आपकी भी मानहानि संभव है। वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में भी अवश्य लचीलापन लाएं। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। आपको अपने मित्रों से उपहार मिल सकता है। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा। मानसिक अस्थिरता से बचें। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता खत्म हो सकती है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको किसी भी व्यक्ति की कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है। आज आपको अपने आसपास के लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कोई भी बात पहले ध्यान से समझ लें, और उसके बाद ही कोई प्रतिक्रिया दें।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आय का भी कोई नया स्त्रोत बनने की पूरी संभावना है। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। लव रिलेशनशिप में सुधार लाने के लिए स्वभाव में बदलाव करना जरूरी है। पैर दर्द की तकलीफ बढ़ सकती है।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे जिससे तनाव में रहेगें। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। धन के लेन-देने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज कोई दोस्त आपको स्वार्थी साबित कर सकता है। किसी की व्यक्तिगत लाइफ में हस्तक्षेप करने से आपका अपमान भी हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आप से कोई व्यवहारगत गलती हो सकती है। हालांकि आपके मित्र आपका पूरा समर्थन करते रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ संभव है।जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। लव लाइफ रोमांचक हो सकती है। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। गर्मी तथा दूषित वातावरण से अपना उचित बचाव रखें।
*नोट:* आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
( *Note:* You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)