Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : स्नान करते समय गंगा मे डूबे दो किशोर, एक का शव मिला, एक की तलाश जारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। दारागंज थाना क्षेत्र के नागवासुकि मंदिर के पास गंगा में स्नान करते समय दो किशोर डूब गए। इससे घाट पर हड़कंप मच गया। गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की तो कुछ दूर पर एक किशोर की लाश मिल गई, जबकि दूसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही। इसी तरह यमुना नदी में डूबने से इंडियन आयल के कर्मचारी आनंद गिरि की मौत हो गई। उनके आत्महत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। बालसन चौराहे के पास स्थित समर्पण विहार कॉलोनी के निवासी आनंद गिरि (50) इंडियन आयल में कर्मचारी थे। वह रविवार की शाम कार से घर से निकले थे फिर वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे कि इसी बीच उनकी कार संगम के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। सोमवार की सुबह उनका शव यमुना में उतराया दिखा तो लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और छानबीन शुरू की तो पता चला कि यह कार भी उन्हीं की है। जेब से मिले कागजात के आधार पर उनके घर फोन किया गया। रोते बिलखते परिजन भी घाट पर पहुंच गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad