अखिलेश यादव संवेदनशील राजनेता हैं : नरेन्द्र सिंह
नरेन्द्र सिंह के द्वारा भड़ेवरा गांव मे आयोजित जन्मदिन समारोह में जरूरतमंदों को वितरित किया गया वस्त्र एवं छत्र (छाता)
मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़/श्रीकान्त यादव)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 49वें जन्मदिन पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को मेजा के भड़ेवरा गांव मे समारोह करके वृद्धा, विधवा, वृद्धजनों, दिव्यांगों व जरुरतमंदों को वस्त्र एवं छत्र (छाता) वितरण कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया। उनके स्वस्थ दीर्घायु होने तथा फिर से उत्तम और उन्नत राज्य की पुनर्स्थापना करने के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा।
सपा प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि "अखिलेश यादव ने नई पीढ़ी को समाजवाद के प्रति आकर्षित किया है, अखिलेश यादव वर्तमान समाजवादी आंदोलन के महानायक एवं इस देश के भविष्य हैं" तथा समाजवाद के प्रणेता डाक्टर लोहिया, मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्र आदि नेताओं के आचरण को आत्मसात करते हुए समाजवादी आंदोलन की परम्परा को आगे बढ़ाने मे अखिलेश यादव सतत् प्रयत्नशील हैं। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्रित्व काल मे जो ऐतिहासिक फैसले किए थे, वो देश के लिए आज भी नजीर बने हुए हैं। प्रदेश सचिव श्री सिंह ने आगे कहा कि सत्ता भले किसी को मिल गई हो, लेकिन जनता के दिल मे अब भी नेता अखिलेश यादव ही हैं क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए समाज के हर वर्ग खासकर किसानों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों तथा हर कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं लागू कर उन्हें मुख्यधारा मे शामिल करने का भगीरथ प्रयास किया जिसकी चर्चा आज भी हो रही है।
नरेन्द्र सिंह के अनुसार अखिलेश यादव संवेदनशील राजनेता हैं। जो हमेशा जन कल्याण और समाज उत्थान के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने सोहर गीत गाकर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान अनीता सिंह, हिमांशु कुमार सिंह, सुनीता तिवारी, रवि तिवारी, मुनि नारायण यादव, ज्ञान चंद यादव, फिरोज खान, भोला पाल, पारस निषाद, विजय बहादुर कुश्वाहा, अशर्फी पाल, संत लाल आदिवासी, राजेश शर्मा सहित कई सपाई तथा सैकड़ों महिलाएं रही।